expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ

सल्ट में प्राथमिकताओं और संकल्पों के साथ
मिशन 2027

दिवंगत नेता हीरा सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर पर सीएम धामी ने अर्पित किया पुष्पचक्र, परिजनों को बंधाया ढांढस।


All India tv news। उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
इस अत्यंत भावुक और दुखद क्षण में मुख्यमंत्री धामी ने स्व. बिष्ट के शोक संतप्त परिजनों से भी मुलाकात की। सीएम ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और मुश्किल घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दुख जताते हुए कहा कि लोकसेवा और जनकल्याण के प्रति हीरा सिंह बिष्ट जी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। आपको बता दें कि हीरा सिंह बिष्ट उत्तराखंड और अविभाजित उत्तर प्रदेश की राजनीति में श्रमिकों और आम जनता की आवाज उठाने वाले एक बेहद कद्दावर और लोकप्रिय नेता रहे हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.