All India tv news। इस वक्त की एक बहुत बड़ी और अहम खबर उत्तराखंड के देहरादून से आ रही है। उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस मुख्यालय ने राज्य में बड़े पैमाने पर पदोन्नति यानी प्रमोशन के साथ ही तबादला सूची भी जारी कर दी है।"
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, चयन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 208 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को प्रमोट कर अपर उपनिरीक्षक (ASI) बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय द्वारा 13 अगस्त 2026 को इसके आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा देने के साथ ही उनके वर्तमान जनपदों से दूसरे जिलों में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है।
उत्तराखंड पुलिस महकमे में लंबे समय से प्रतीक्षित इस फेरबदल को लेकर आदेश जारी हो चुके हैं। कार्मिक विभाग के पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची के बाद पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
87
आदेश के मुताबिक, प्रमोट किए गए सभी 208 पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान नियुक्ति वाले जिलों से हटाकर दूसरे जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी पुलिसकर्मी बिना किसी देरी के अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
इस बंपर प्रमोशन और ट्रांसफर लिस्ट के आने के बाद पुलिस कर्मियों में जहां एक तरफ खुशी का माहौल है, वहीं जिलों में सुरक्षा और जांच व्यवस्था को भी अब नए अधिकारियों की तैनाती से नई गति मिलने की उम्मीद है।







