expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में गहराया बाघ का आतंक: मयलगांव में किशोरी पर हमला, क्षेत्र में दहशत।

 


All India tv news।  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक से एक बेहद डरावनी और दुखद खबर सामने आई है। स्याल्दे क्षेत्र के बाबलिया-मयलगांव में एक बाघ (गुलदार) ने अचानक एक किशोरी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। अभी कुछ दिन पहले ही सल्ट के डभरा सौराल में बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था और अब स्याल्दे से ऐसी खबर सुनकर सभी लोग डरे हुए हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इस घटना की सूचना वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे अधिकारी आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं और घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
चैनल की अपील:-
इस घटना के बाद पूरे स्याल्दे क्षेत्र में बाघ का खतरा बढ़ गया है। हमारा न्यूज़ चैनल सभी क्षेत्रवासियों से अपील करता है कि कृपया बेहद सतर्क रहें। अकेले या अंधेरे में जंगल की ओर बिल्कुल न जाएं और अपनी व अपने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। वन्यजीवों की हलचल दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.