expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

ब्रेकिंग न्यूज: बकरे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया 18 साल का जांबाज युवक!


 All India tv news। अल्मोड़ा (उत्तराखंड): पहाड़ के युवाओं का साहस एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने आया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट (मौलेखाल) क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली साहसी घटना सामने आई है, जहाँ अमेता गांव के एक 18 वर्षीय युवक विवेक ने अपने पालतू बकरे को बचाने के लिए साक्षात मौत यानी तेंदुए से सीधी टक्कर ले ली।

खींचतान का खौफनाक मंजर :-
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेता गांव का रहने वाला विवेक अपने बकरे के साथ था, तभी अचानक घात लगाकर बैठे तेंदुए ने बकरे पर हमला कर दिया। तेंदुआ बकरे को अपने मजबूत जबड़े में दबोच कर खींचने लगा। लेकिन विवेक डरा नहीं; उसने गजब की हिम्मत दिखाई और बकरे के सींगों को कसकर पकड़ लिया।
एक तरफ से 18 साल का विवेक बकरे को अपनी तरफ खींच रहा था, तो दूसरी तरफ खूनखार तेंदुआ उसे अपने जबड़े में दबाए जंगल की ओर खींचने की कोशिश कर रहा था। दोनों के बीच काफी देर तक बकरे को लेकर यह खौफनाक खींचतान चलती रही।
बाल-बाल बचा विवेक :;
आखिरकार वन्यजीव तेंदुए ने एक जोरदार झटका मारा, जिससे विवेक के हाथों से बकरे के सींग छूट गए। तेंदुआ बकरे को लेकर पास के खेतों से होते हुए जंगल की तरफ भाग निकला। इस पूरी घटना में सबसे बड़ी गनीमत और राहत की बात यह रही कि तेंदुए ने विवेक पर सीधा हमला नहीं किया, जिससे विवेक पूरी तरह सुरक्षित है।
ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग अलर्ट :-
इस घटना के बाद से अमेता और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए लगातार आबादी वाले क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर विवेक का हालचाल जाना और तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे की जगह को बदला है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.