expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

रामनगर में बाघ का आतंक: दिनदहाड़े घोड़े का शिकार कर जंगल ले गया, वीडियो वायरल।


All India tv news। उत्तराखंड के रामनगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े एक बाघ ने घोड़े का शिकार कर लिया और उसे जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ ले गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बाघ ने घोड़े को अपना शिकार बनाया हुआ है। बाघ घोड़े को जबड़े में दबाकर जंगल के अंदर की ओर ले जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह घटना रामनगर क्षेत्र की बताई जा रही है। दिन के उजाले में बाघ का इस तरह शिकार करना इलाके में वन्यजीवों के जंगल से बाहर आने का बड़ा संकेत है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने मवेशियों और बच्चों को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग से मांग की जा रही है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और लोगों को सतर्क किया जाए।

रामनगर में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में बाघ का इस तरह आना बताता है कि जंगल में शिकार की कमी या मानवीय दखल बढ़ रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.