All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा की युवा शोधकर्ता डॉ. भावना बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डॉ. बिष्ट का चयन कनाडा की प्रतिष्ठित 'कनाडा इम्पैक्ट रिसर्च ट्रेनिंग अवार्ड्स' (CIRTA) पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है।
वह दो वर्षों तक कनाडा की विख्यात मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता के रूप में नैनोबायोटेक्नोलॉजी बायोसेंसर के क्षेत्र में रिसर्च करेंगी। इस वैश्विक कार्यक्रम के लिए दुनिया भर से चुनिंदा वैज्ञानिकों को चुना गया है।
GGIC अल्मोड़ा से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर:-
- स्कूली शिक्षा: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC), अल्मोड़ा।
- स्नातक (UG): मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट (DIBNS), देहरादून।
- स्नातकोत्तर (PG): माइक्रोबायोलॉजी, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।
- पीएचडी (PhD): CSIR-इन्स्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (IMTECH), चंडीगढ़।
डॉ. भावना बिष्ट को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी 'युवा वैज्ञानिक पुरस्कार' से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह सफलता साबित करती है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर वैश्विक पटल पर पहचान बना सकती हैं।

