expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा के सल्ट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.885 KG गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार ।



All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट से नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अल्मोड़ा पुलिस ने मौलेखाल-डोटियाल मार्ग पर रगड़गाड़ बैंड पर चेकिंग के दौरान 10 किलो 885 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम का नेतृत्व एसआई लोमेश कुमार कर रहे थे, उनके साथ हेड कोंस्टेबल हेमंत मंडराल, हेड कोंस्टेबल अवधेश, कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल रविंदर शामिल थे।

पुलिस टीम रगड़गाड़ बैंड पर नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी उधम सिंह नगर की ओर से आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.885 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अतीक अली (32 वर्ष), निवासी पैगा, थाना आईटीआई, जिला उधम सिंह नगर।
2- दानिश (32 वर्ष), निवासी निजाद फॉर्म, जसपुर खुर्द, थाना आईटीआई, जिला उधम सिंह नगर।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी तराई से पहाड़ में गांजे की बड़ी खेप सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन अल्मोड़ा पुलिस की मुस्तैदी से उनकी योजना फेल हो गई।
अल्मोड़ा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.