All India tv news। सल्ट (उत्तराखंड)। विकासखण्ड सल्ट स्तर पर आज त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा एवं वशिष्ठ अतिथि हस्तकारघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद् के सदस्य डॉ. लक्ष्मण सिंह कड़ाकोटी ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) और ग्राम प्रधानों सहित पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विशेष रूप से, क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और संगठनों से जुड़ी मातृशक्ति (महिलाओं) ने इस प्रशिक्षण में भारी संख्या में भागीदारी दर्ज कराई, जो ग्रामीण विकास में उनके बढ़ते कदमों और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देना था, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिक पारदर्शिता और गति के साथ आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास में महिलाओं की भूमिका और उनके आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया।
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने इस आयोजन की सराहना की और इसे ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया।

