expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

रामनगर-मरचुला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, साथी घायल।

 


All India tv news। रामनगर:  रामनगर-मरचुला मोटर मार्ग पर दुर्गादेवी गेट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गया।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार, निवासी काने खलपाटी, हिनोला अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। दुर्गादेवी गेट के पास पहुँचते ही बाइक बस की चपेट में आ गयी। हादसा इतना भीषण था कि गौरव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना के वक्त बाइक पर पीछे बैठे पुष्कर आर्य (जगरिया) निवासी  अजौली को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल पुष्कर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.