All India tv news। उत्तराखंड से मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक बार फिर पहाड़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 23 से 26 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते पहाड़ी जिलों में मौसम करवट लेगा।
23 से 26 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है।
निचले इलाकों जैसे देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा और पौड़ी में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें और सतर्क रहें। किसानों को भी अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
