All India tv news। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आ रही है। प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पड़े 5222 पदों पर बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में विभागवार और पदवार भर्तियों का पूरा ब्योरा जारी कर दिया है।
इस महा-भर्ती अभियान के तहत शिक्षा, पुलिस, राजस्व, पेयजल, ऊर्जा निगम और पिटकुल जैसे प्रमुख विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। युवाओं के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार लेखपाल, इंजीनियर और परिवहन विभाग में आरक्षी (कांस्टेबल) के 18 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शामिल की गई है। कार्मिक विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग बिना किसी देरी के अपने भर्ती प्रस्ताव आयोगों को भेजें ताकि जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जा सके।
पुरानी परीक्षाओं के रिजल्ट पर भी बड़ा अपडेट:-
नए विज्ञापनों के साथ-साथ सरकार उन युवाओं को भी बड़ी राहत देने जा रही है जो पुरानी परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी अब जल्द जारी किए जाएंगे।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 29 जनवरी 2027 को प्रवक्ता परीक्षा का अंतिम पेपर समाप्त होते ही इसका फाइनल रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।
पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम:-
युवाओं के भरोसे को जीतने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया गया है। अब UKSSSC भी लोक सेवा आयोग (UKPSC) की तर्ज पर परीक्षाओं के प्राप्तांक सार्वजनिक करेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। वहीं, ड्रॉफ्ट्समैन भर्ती के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का यह एक सुनहरा मौका है।