expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में गुलदारों का आतंक: जोशीखोला में घर की छत पर बेखौफ टहलते दिखे दो गुलदार, दहशत में लोग!

All India tv news। सावधान रहें, सतर्क रहें! उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला अल्मोड़ा के जोशीखोला इलाके से सामने आया है, जहाँ गुलदारों (तेंदुओं) की गुर्राहट से स्थानीय लोग बेहद सहमे हुए हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के जोशीखोला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात के अंधेरे में एक नहीं बल्कि दो-दो गुलदार एक घर की छत पर बेखौफ होकर चहलकदमी करते नजर आए। छत पर घूमते इन गुलदारों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलदारों की मौजूदगी और उनकी डरावनी गुर्राहट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही गुलदार बस्तियों का रुख कर रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने वन विभाग से तुरंत इस मामले का संज्ञान लेने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
'ऑल इंडिया टीवी न्यूज़' भी आप सभी लोगों से अपील करता है कि शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बचें, अपने घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखें और पूरी तरह सतर्क रहें। वन्यजीवों की किसी भी हलचल पर तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.