टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड):
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर गूलर बाजार के पास एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

30 से 35 यात्री थे सवार, 20 को सुरक्षित निकाला गया :-
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अब तक करीब 20 घायल यात्रियों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन :-
हादसे की गंभीरता को देखते हुए ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की विशेष टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मिलकर खाई में फंसे अन्य यात्रियों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, बस के अनियंत्रित होने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।