expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड: अतिथि शिक्षकों की सैलरी 25 हजार से 40 हजार, प्रस्ताव शासन को भेजा।

All India tv news। उत्तराखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे 4200 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चुनाव से पहले सरकार अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने जा रही है।
देहरादून से बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
क्या है पूरा प्रस्ताव?

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षा सचिव को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि अतिथि शिक्षकों को UPNL (उपनल) के वेतनमान लेवल-4 के आधार पर मानदेय दिया जाए।
इसके तहत :-
न्यूनतम वेतन 25,500 रुपये + 60% महंगाई भत्ता 15,300 रुपये = कुल 40,800 रुपये मानदेय देने की सिफारिश की गई है। यह प्रस्ताव शैक्षणिक योग्यता और कुशल श्रेणी के पद को देखते हुए तैयार किया गया है।
4200 से अधिक अतिथि शिक्षकों को मिलेगी मानदेय बढ़ोतरी की सौगात :-
सिर्फ इतना ही नहीं, राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में PGT को 30,000 और TGT को 27,000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, उसमें भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।
साथ ही विभाग ने शासन से यह भी अनुरोध किया है कि ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश के दौरान रोका गया मानदेय भी नियमित रूप से भुगतान किया जाए।
आपको बता दें कि राज्य के अधिकांश दुर्गम और अति दुर्गम माध्यमिक स्कूलों में अतिथि शिक्षक ही शिक्षा की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन वे लंबे समय से न्यूनतम वेतन और अनिश्चितता के बीच काम कर रहे हैं। उनकी लगातार समान कार्य समान वेतन और विनियमितीकरण की मांग उठ रही है।
अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय बढ़ोतरी की इस कवायद से अतिथि शिक्षकों में सरकार से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद जगी है।
अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो यह उत्तराखंड के हजारों अतिथि शिक्षकों के लिए दीपावली से पहले बड़ा तोहफा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.