expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दरोगा के 200 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन।


देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी और पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस, अग्निशमन और आबकारी विभाग के अंतर्गत वर्दीधारी उप निरीक्षक (समूह 'ग') के कुल 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), उप निरीक्षक (अभिसूचना), प्लाटून कमांडर (पीएसी/आईआरबी/एसडीआरएफ), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और उप आबकारी निरीक्षक के पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया:-
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 दिसंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन: 4 जनवरी से 6 जनवरी 2027 तक
  • लिखित परीक्षा की संभावित तिथि: 18 अप्रैल 2027 
चयन प्रक्रिया:-
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) से गुजरना होगा। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 200 अंकों की लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। 
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 दिसंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन में शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच अवश्य कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.