All India tv news। रामनगर / देहरादून:
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आगामी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

2.08 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम :-
इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेशभर से 2.08 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की संख्या के मामले में हरिद्वार जिला सबसे आगे है, जहां से कुल 48,320 छात्र परीक्षा देंगे। वहीं, चंपावत जिले में सबसे कम 3,277 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

प्रदेश में बनाए गए 1,270 परीक्षा केंद्र :-
परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए पूरे राज्य में कुल 1,270 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 9 केंद्र अधिक हैं। इनमें 49 एकल और 1,221 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो टिहरी जिले में सबसे ज्यादा 136 केंद्र और चंपावत में सबसे कम 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के तहत 15 नए केंद्रों को भी मंजूरी दी गई है।

नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम :-
बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रदेश में 146 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और गोपनीय परीक्षा सामग्री की सुरक्षा की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपें।