expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! एक दशक बाद स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के 275 पदों पर होगी बंपर भर्ती।

All India tv news।  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे फार्मेसी प्रशिक्षित युवाओं के लिए आज की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में करीब एक दशक यानी 10 साल के लंबे इंतजार के बाद अब फार्मासिस्टों की भर्ती का रास्ता साफ होने जा रहा है।

जी हां, मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के विशेष निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 275 रिक्त पदों पर फार्मासिस्ट भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
सूत्रों की मानें तो विभाग की ओर से तैयार इस प्रस्ताव को अब शासन स्तर पर परीक्षण और अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है। जैसे ही शासन से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलेगी, वैसे ही भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। 

गौरतलब है कि प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्टों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा था। ऐसे में 275 पदों पर होने वाली इस भर्ती से न केवल हजारों बेरोजगार फार्मेसी युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.