expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पौड़ी गढ़वाल में वन विभाग की बड़ी कामयाबी: कोटद्वार में घटनास्थल के पास घूम रहे बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा गया।

All India tv news। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। कोटद्वार के सनेह क्षेत्र स्थित कोटड़ीढांग में हुई दुखद घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े गुलदार को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को कोटड़ीढांग इलाके में चारा पत्ती लेने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। लैंसडाउन वन प्रभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही थी। देर रात घटनास्थल के पास ही घूम रहे इस बड़े गुलदार को वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्विलाइज कर सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। 

वन विभाग के अनुसार, पकड़ा गया गुलदार ही महिला पर हमला करने वाला है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल गुलदार के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.