expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा: स्यालीधार के पास सामान से लदा ट्रक खाई में गिरा, टला बड़ा हादसा।


All India tv news। अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा के स्यालीधार के समीप सामान से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

गनीमत यह रही कि खाई में गिरते वक्त ट्रक रास्ते में बने एक रिहायशी मकान की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर ट्रक मकान से टकरा जाता तो एक बेहद बड़ी और भयानक क्षति हो सकती थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मीडिया रिपोर्ट में प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी क्षति पहुंची है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.