expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पहाड़ की बेटी की बड़ी उड़ान: रानीखेत के बाद अब काशीपुर की प्रशासनिक कमान संभालेंगी IAS दीक्षिता जोशी।

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर गर्व और हर्ष की खबर सामने आई है। पहाड़ की बेटियों ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर हमेशा देवभूमि का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र की रहने वाली युवा IAS अधिकारी दीक्षिता जोशी को प्रशासनिक सेवा में एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शासन द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत दीक्षिता जोशी को काशीपुर का नया उपजिलाधिकारी (SDM / संयुक्त मजिस्ट्रेट) नियुक्त किया गया है। 

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड स्थित दन्या (फल्यांट गांव) की निवासी दीक्षिता जोशी ने साल 2023 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 58वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया था। इससे पहले वे पौड़ी और रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी कुशल प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दे चुकी हैं। अब काशीपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में SDM अभय प्रताप सिंह के स्थान पर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीक्षिता जोशी की इस नई उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे दन्या और अल्मोड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रशासनिक सेवा के उच्च पद तक पहुंचने का उनका सफर आज पहाड़ की तमाम बेटियों और युवाओं के लिए संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा की एक बड़ी मिसाल बन गया है। 

उनकी इस नई पारी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.