All india tv news। रविवार 18 दिसम्बर, 2022 को होने वाली आयोग की एक बड़ी परीक्षा पुलिस आरक्षी/पी०ए०सी०/ आई०आर०बी० / अग्निशामक परीक्षा आयोजित की जा रही है।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार के अनुसार दिनांक 18 दिसम्बर, 2022 दिन रविवार को होने वाली आयोग की एक बड़ी परीक्षा पुलिस आरक्षी/आई०आर०बी०/पी०ए०सी० व अग्निशामक परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 413 परीक्षा केन्द्र बनाए किये गये हैं।
ठंड के मौसम को देखते हुए परीक्षा का आयोजन समय प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही डॉ० कुमार ने ये भी बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए आयोग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जाएगी, जिसके अन्तर्गत पहली बार सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की प्रवेश-पत्र के साथ अलग–अलग वीडियोग्राफी कराई जाएगी ।
प्रवेश-पत्र न दिखाने पर मे परीक्षार्थी को उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही करने दिया जायेगा।
परीक्षा हॉल में प्रवेश करने हेतु प्रवेश पत्र के साथ आवेदन-पत्र में उल्लिखित फोटो पहचान-पत्र की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर साफ या नही पाए गए , तो परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक को दो फोटो एवं फोटो पहचान-पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले 09:30 बजे परीक्षा केन्द्र पहुँचना सुनिश्चित करेंगे जिससे कोई असुविधा न हो। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा प्रविष्टियां अंकित करने के लिए काला/नीला बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाना है, पैंसिल का प्रयोग नही करना है। साथ ही किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रोनिक एवं संचार उपकरणों जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन पेजर, कैलकुलेटर, घड़ियां इत्यादि को परीक्षा केन्द्र पर लाना / उपयोग में लाया जाना वर्जित कर दिया गया है, जिसके उल्लंघन पर विभाग कठोर कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए जनपदों के सम्बन्धित क्षेत्रों में सी.आर.पी.सी. की धारा 144 लागू रहेगी
आयोग द्वारा नकल आदि की रोकथाम के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बल तैनात किए जा रहे है तथा दोषियों के खिलाफ आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

