All india tv news। रामगंगा नदी के पास के पास हुआ बड़ा हादसा।
विकासखंड सल्ट के अंतर्गत गांव डयोना के निवासी गोविंद सिंह भण्डारी पुत्र नंदन सिंह 53 वर्षीय की पहाड़ी से गिरने से मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह भंडारी पुत्र नंदन सिंह गुरुवार को ड्योना गांव से नेवल गांव की तरफ पैदल जा रहे थे, रामगंगा नदी के पास अचानक उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलने की वजह से वह पहाड़ी से नीचे गिर गए जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी वहां के ग्राम प्रहरी ने देवायल क्षेत्र के पटवारी इकरार अन्सारी को दी,सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय पटवारी इकरार अंसारी अपनी टीम से साथ घटना स्थल पर गए जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल हॉस्पिटल लाया गया है। पटवारी इकरार अंसारी ने बताया आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी जांच अभी जारी है। पोस्टमार्टम करने के लिए रानीखेत से डॉक्टर्स की टीम बुलाई गई। डॉ. अशोक टम्टा द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।

