expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

संभल कर खाएं खजूर , मिल रहे हैं उनमें कीड़े


All india tv news। हल्द्वानी में एक प्रतिष्ठित मॉल से खरीदे गए खजूर में कीड़े मिलने का मामला प्रकाश में आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत की गई।विभाग ने खजूर के सैंपल ले लिए हैं। वास्तव में हल्द्वानी में रहने वाले एक व्यक्ति ने खाद्य विभाग को शिकायत की थी कि वह मॉल से खजूर लाया था जिसमें कीड़े मिले हैं। खाद्य विभाग ने मॉल से खजूर के साथ-साथ बेसन के भी सैंपल भी लिये हैं। मामला हल्द्वानी के कमलुवागांजा के एक प्रतिष्ठित मॉल से खजूर में कीड़े मिलने का है। कस्टमर नवीन रेक्वाल की शिकायत पर खाद्य विभाग अधिकारियों ने मॉल पहुँच कर खजूर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये है। अधिकारियों ने खजूर के साथ साथ अन्य खाद्य पदार्थों के भी सैंपल जांच के लिए भेज दिये है। 

शिकायत कर्ता के अनुसार वीरवार को उन्होंने कमलुवागांजा स्थित प्रतिष्ठित मॉल से खजूर के पैकेट खरीदे थे जिनपर ऑफर मिल रहा था। घर जाकर खजूर खाने लगे तो उनमें कीड़े मिले उसके बाद उन्होंने परिवार में सभी को खजूर खाने से मना किया और इसकी शिकायत जिला खाद्य विभाग में की। जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद ही मॉल में सामान की सैंपलिंग करवाई गई है। सभी सैंपलों को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़ें।👇

https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI

https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31

https://www.facebook.com/allindiatvnew

https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.