All india tv news। संजय सनवाल के निर्देशन में बाल मजदूरी पर आधारित फिल्म 'कन्नू' की शूटिंग झीलों की नगरी नैनीताल में की गई है। इस फिल्म का पहला पोस्टर लांच किया गया है। फिल्म'कन्नू' नैनीताल निवासी संजय सनवाल द्वारा लिखी व निर्देशित की गई है। संजय सनवाल लगभग पिछले 20 वर्षों से मुंबई में फिल्म निर्देशन, डायरेक्शन व लेखन में काम करते रहे हैं। संजय अभी तक लगभग 30 से भी ज्यादा फिल्म समारोहों में अवार्ड जीत चुके हैं। उन्हें उनके काम के लिए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी और उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया है। अब वे सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक बाल श्रमिक की कहानी को लेकर फिल्म कन्नू बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल की वादियों में की गई है।
आप को बताते चले की फिल्म कन्नू की कहानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो पिकनिक स्पॉट में एक ढाबे पर काम करता है। उसके साथ उसकी बूढ़ी और बीमार दादी रहती है। वह कड़ी मेहनत कर रहा है ताकि वह अपनी दादी का ईलाज शहर ले जा कर कर सके। एक दिन एक धनवान व्यक्ति अपने बच्चों के साथ उस पिकनिक स्पॉट पर घूमने आता हैं। वह व्यक्ति कन्नू की स्थिति देखकर उसकी पढाई और उसकी दादी के ईलाज की जिम्मेदारी ले लेता है।
इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल में कई जगहों पर की गई है। जिसमें सेंट जोसेफ काॅलेज में काफी दृश्यों को शूट किया गया है। संजय ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी करवाने के लिए राही वेल्वेडियर होटल, मैपल होटल, बलजिंदर कौर, डीएफओ वन विभाग नैनीताल व उत्तराखंड सरकार के साथ साथ नैनीताल के स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया है।
हमसे जुड़ें।👇 https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
https://www.facebook.com/allindiatvnew
https

