expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

बिना बताए डीएम वंदना पहुँची जिला चिकित्सालय, दिये ये आदेश।

 


All india tv news।अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार को डीएम वन्दना अचानक जिला चिकित्सालय और इसके साथ ही महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल परिसर में रखे बेकार सामान की एक हफ्ते में नीलामी करने को कहा साथ ही ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए डीएम ने वहां के स्टाफ का नाम,मोबाइल नंबर आदि जानकारी को बोर्ड पर बड़े शब्दों में लिखवाने को कहा। डीएम ने गर्भवती महिलाओं की परेशानी को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश दिये की अल्ट्रासाउण्ड रूम के बाहर गर्भवती महिलाओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। डीएम वंदना ने सभी कक्षों में रखे बैंच और स्टूल पर पेंट करवाने को कहा। वहां पर कैन्टीन में मरीजों के लिये बनाये जा रहे भोजन का निरीक्षण भी किया। डीएम वंदना ने मरीजों को रोज दिये जा रहे भोजन की जानकारी को मैन्यू चार्ट में लिखने का आदेश दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के ठंड से बचाव के लिए हीटर,ब्लॉवर की व्यवस्था करने के आदेश दिये। महिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने प्रवेश द्वार पर हो रहे पानी लीकेज के लिए जल विभाग को इसे जल्द से जल्द ठीक कराने को कहा। साथ ही उन्होंने जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सालय में जन्में नवजात शिशुओं की अच्छी देखभाल के बारे में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से गर्भवती महिलाओं को रैफर न किया जाए। इस निरीक्षण के समय वहां पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत,प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रीति पंत आदि उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें।👇

https://chat.whatsapp.com/GpTtpHBzndo0TjMAKpFXuI

https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31

https://www.facebook.com/allindiatvnew

https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.