All india tv news । दिल्ली के राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया गया है। 31 जनवरी से अमृत उद्यान में आम जनता के लिए प्रवेश आरंभ कर दिया गया है। अमृत उद्यान में घूमने के इच्छुक व्यक्ति इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रखा गया है। अमृत उद्यान में महकदार रंग-बिरेंगे फूल और उनकी सुंदरता अमृत उद्यान को ना केवल देश में अपितु विदेशों में भी प्रसिद्धि दिलाती है। विदेशी लोग भी यहां पर घूमने और उद्यान की सुंदरता का आनंद उठाने आते हैं।
आपको बताते चले की 28 मार्च 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान के द्वार खास लोगों के लिए खोले जाएंगे। जिसके लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू कर दिये गये हैं।
Follow us on👇

