All India tv news। अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ महरौली के पास एक खाली डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 11:30 बजे डीसीआर (जिला नियंत्रण कक्ष) के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़ के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
100 मीटर नीचे खाई में गिरा डंपर :;
दुर्घटनाग्रस्त डंपर का नंबर UK04 CB 1327 है, जो मौलिखाल से रुडोली की तरफ जा रहा था। चित्तौड़गढ़ के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से डंपर सड़क से नीचे लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों की मदद :-
रात के अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद पुलिस टीम ने स्थानीय जनता के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई से निकालकर घायल चालक को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से तत्काल देवायल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त :-
मृतक चालक की पहचान 28 वर्षीय रमेश चंद्र रेखाड़ी पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी निवासी बासौली, सल्ट (अल्मोड़ा) के रूप में हुई।

हादसे के कारणों की जांच शुरू :-
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।