expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

UKPSC ने जारी किया नया संशोधित परीक्षा कैलेंडर।


All india tv news। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 32 परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है जिसमें uksssc की भी 15 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। 

UKPSC ने नवीन वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। पहले 27 दिसम्बर 2022 को डॉ राकेश कुमार की अध्यक्षता में अयोग के अधिकारियों की बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर कैलेंडर जारी कर दिया गया था। किन्तु पटवारी लेखपाल परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद 27 जनवरी 2023 को सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कुल 32 परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इन 32 परीक्षाओं में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भी 15 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। आयोग के सचिव रावत द्वारा सभी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दे दिये गए है। परीक्षार्थी इस संशोधित परीक्षा कैलेंडर को आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

 हमसे व्हाट्सएप से जुड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.