expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को संपन्न होगा सामूहिक विवाह।

 


  All India tv news। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक समारोह प्रारम्भ हो गया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित इस धार्मिक महाकुंभ में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक समारोह मे सबसे खास दिन 18 फरवरी को होगा, क्योंकि इस दिन बागेश्वर धाम में 121 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। बागेश्वर धाम में आयोजित इस धार्मिक महाकुंभ में दूर-दराज के साधु-संतों के साथ- साथ भक्तों का आना भी शुरू हो गया है।सभी 121 कन्याओं के सामूहिक विवाह में नए जोड़े को उपहार में सोने-चांदी के जेवर, कूलर, एलईडी टीवी सहित अन्य गृह उपयोग का सामान दिया जाएगा। इस समारोह में आर्थिक रूप से गरीब परिवारों की 121 बेटीयों के विवाह का जिम्मा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उठाया है। इस सामूहिक  विवाह का आयोजन महाशिवरात्रि के पर्व पर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस भव्य आयोजन में भोजपुरी सिंगर और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी आने वाले हैं। इसके लिए बागेश्वर धाम सरकार में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.