All India tv news। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदा ही राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते पुलवामा आंतकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत मां के वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के उन वीरों के बलिदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल,मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल,सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा, चुन्नी लाल, आशीष थापा, प्रभा शाह, मनजीत रावत, अरविंद डोभाल आदि उपस्थित रहे।
Follow us on👇

