expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में हुए सुपरवाइजर के पद पर प्रमोशन।


  All India tv news। उत्तराखंड में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पद पर प्रमोशन होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्देश जारी कर दिये है। सीएम धामी द्वारा इस विषय में विभागीय सचिव को भी पत्रावली पेश करने के आदेश दिए गए हैं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें तीन महीने पहले हुए सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन के ऑनलाइन सत्यापन के बाद भी प्रमोशन नहीं किये जाने की बात भी कही।प्रतिनिधि मंडल द्वारा सीएम धामी को यह भी कहा गया कि कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बीच रिटायर हो गई हैं । उन्होंने जल्द से जल्द सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन लिस्ट जारी करने व उन्हें शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की। जिसके बाद सीएम द्वारा फोन पर तत्काल इस संदर्भ में सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फैसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.