expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

बाघ के हमले से गुस्साए परिजनों ने मरचूला-रामनगर हाईवे पर लगाया जाम।


All India tv news। अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट के झड़गांव में महिला की बाघ द्वारा हत्या किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने मर्चुला मुख्य बाजार में शव के साथ लगाया जाम। इस क्षेत्र में बाघ द्वारा की गई यह तीसरी हत्या है। इससे पहले हुई दोनों हत्याओं में पहली महिला ग्राम कुपि व दूसरी महिला सांकर गांव की निवासी थी और अब ये बाघ द्वारा की गई तीसरी हत्या है। लगातार बढ़ रहे बाघ के आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इतना सब होने के बाद भी शासन- प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। इस घटना से मृतका के परिजनों व ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है जिसके चलते उन्होंने शव को लेकर मरचूला-रामनगर हाईवे पर करीब 6 घंटे तक प्रदर्शन किया।
https://youtu.be/QAkzfrYAgKQ
 पीड़ित परिवार सरकार से बाघ को मारने व 1 करोड़ के मुआवजे के साथ घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहा है।बाद में सल्ट के एसडीएम गौरव पाण्डे व अन्य अधिकारियों के समझाने पर जाम खोला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.