राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड के संदीप ने सेना में रहते हुए किया एनडीए उत्तीर्ण।

All India tv news। "अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और कड़ी मेहनत की जाए तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।"इस पंक्ति को चरितार्थ किया है उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के संदीप ने। संदीप ने सेना में रहते हुए एनडीए की परीक्षा पास की है। जिससे अब वे सेना में अफसर बन सकते हैं। मूलरूप से संदीप पिथौरागढ़ के गांव सल्ला चिंगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की तथा पिथौरागढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज से इंटर किया। संदीप के पिता महेश चंद दिल्ली की एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करते थे लेकिन अभी वे गांव में ही रहते हैं। संदीप ने भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में भर्ती होने के बाद भी अपनी पढाई जारी रखी और आज एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना में अफसर बनने का मौका पा लिया है। संदीप की इस उपलब्धि पर पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 

 Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।