नूंह में हुआ फिर से माहौल तनावपूर्ण।

  

 


All India tv news। हरियाणा के नूंह में कुआं पूजन के लिए जा रहीं महिलाओं पर पत्थर फेंके जाने से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। नूंह के एसपी के अनुसार गुरुवार की रात कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थी, तभी मदरसे से कुछ बच्चों ने महिलाओं पर पत्थरबाजी  शुरू कर दी। जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई हैं।

 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं कुआं पूजन के लिए जा रही थी। जब वो मदरसे के पास से गुजर रही थी तो मदरसे से कुछ बच्चों ने उनपर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें कुछ महिलाएं घायल हो गई है। इस घटना से दोनों समुदायों के लोगों के आमने सामने होने से माहौल तनावपूर्ण बन गया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

 

एसपी नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। और मदरसे के मौलवी को बुलाया गया है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.