प्रेमानंद महाराज की तबियत हुई खराब, किया अस्पताल में भर्ती।


 All India tv news। विश्व प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनके शिष्यों द्वारा उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा संत प्रेमानंद महाराज का गहन परीक्षण किया जा रहा है। संत प्रेमानंद महाराज राधावल्लभीय संप्रदाय के संत हैं।

 शुक्रवार शाम को अचानक संत प्रेमानंद के सीने में दर्द होने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनके अनुयायी उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका गहन परीक्षण कर इलाज किया। 

चिकित्सकों के अनुसार प्रेमानंद महाराज का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। वे काफी सालों से किडनी की बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से उनकी डायलिसिस भी होती रहती है। चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी तबियत ठीक बताई जा रही है। 

आपको बताते चलें कि किडनी की बीमारी से ग्रस्त होते हुए भी वे रात दो बजे ही अपने आवास स्थल श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल चलकर रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं। जहां पर वे दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं आध्यात्मिक प्रवचन देते हैं। 


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।