expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल पहुँचने का वीडियो हुआ वायरल।

 


All India tv news। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के अंतर्गत विकास खंड कोट के एक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के नशे में धुत होकर स्कूल पहुँचने के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण व्यक्ति शिक्षक से नशे की हालत में स्कूल आने पर नाराजगी जताते हुए और शिक्षक के द्वारा उसपर ग़ुस्सा करते हुए दिखाया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विकास खंड कोट के अंतर्गत रापूमावि राणाकोट के एक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुँचने का वीडियो वायरल होने के मामले का प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया है। नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कोट से मामले में तत्काल रिपोर्ट तलब कर ली गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों के हाथों में बच्चों के भविष्य को सुधारने व बेहतर बनाने की जिम्मेदारी है। यदि उन्हीं शिक्षकों को बच्चे स्कूल में हर दिन शराब के नशे में धुत देखेंगे तो बच्चों के मानसिक, शैक्षणिक, तथा व्यक्तित्व विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। 

विकास खंड कोट के ग्राम कोटा निवासी अरविंद सिंह चंद व चमोली गांव निवासी शिशुपाल पंवार के अनुसार रापूमावि राणाकोट का एक शिक्षक काफी समय से शराब के नशे में तो स्कूल आ ही रहा है, साथ ही स्कूल में भी देर से आता है और टाइम से पहले ही चला भी जाता है। और शिक्षक का व्यवहार भी बच्चों व स्टाफ के साथ साथ ग्रामीणों के साथ सही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिक्षा विभाग इस मामले में जल्द से जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगें।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.