सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज ।

 


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के विकास खण्ड सल्ट में बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीते शनिवार को कल्पना (काल्पनिक नाम) अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने जंगल में गई थी। लड़की को अकेला देख वहा से गुजर रहे भाजपा सल्ट मण्डल अध्यक्ष भगवत बोरा लड़की से छेड़खानी करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया और अपना बचाव करने के लिए वहां से भाग गई। जैसे ही लड़की भाग रही थी तभी वहां लड़की के भाई आ गए जिन्हें पहले तो भगवत बोरा ने टॉफी देकर फुसलाया और उसके बाद बच्चों को भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा डराया और धमकाया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया की यह मामला मेरे  संज्ञान में नहीं आया और जैसा आला अधिकारी का निर्देश होगा वैसा ही किया जाएगा। 

डीएम अल्मोड़ा ने एसओ सल्ट मदन मोहन जोशी को इस मामले पर तत्काल कार्यवाही करने आदेश जारी कर दिए है। एसडीएम सल्ट ने बताया कि लड़की की बाल संरक्षण आयोग के द्वारा काउंसलिंग की जा सकती।

लड़की की मेडिकल जांच करने के लिए लेडी डॉक्टर आकांक्षा द्वारा लड़की से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पटवारी शबाना  

 भी उपस्थित थीं।