All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी को सजा दिलाने व क्षेत्र की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आज रचनात्मक महिला मोर्चा द्वारा मोलेखाल मार्केट से तहसील परिसर तक पैदल मार्च रैली निकाली गई, जिसमें महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता देवी द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल, इस तरह की घटना होने पर पुलिस से तुरंत कार्यवाही करने की मांग की। महिला मोर्चा द्वारा इस तरह के कृत्य की आलोचना करते हुए कहा कि हर महिला को किसी न किसी काम के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है अगर ऐसे ही क्राइम होते रहेंगे तो महिलाओं का घर से बाहर जाना मुश्किल हो जाएगा। महिला मोर्चा द्वारा सल्ट में घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने व दोषी को कठोर सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
पीड़ित बालिका की मां ने सीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए अपराधी को फांसी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उस समय पर उनके बेटे वहां ना होते तो उनकी बेटी के साथ कलकत्ता वाली घटना दोहराई जा सकती थी।
ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत ने कहा की हमें अपने आप को चेंज करना पड़ेगा और इस तरह की घटनाओं पर गहन विचार करना चाहिए। सख्त कानून बनाना काफी नहीं है बल्कि कानूनों का सख्ती से पालन करना जरूरी है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह ने आरोपी भगवत बोरा के अक्सर कई महिलाओं के साथ छेड़ा-खानी करने के अलावा नंगचूलाखाल इंटर कॉलेज की छात्रा से शिक्षक द्वारा हुई छेड़ छाड़ के मामले पर रोष व्यक्त किया गया।
सल्ट विकास मंच के अध्यक्ष गुसाईं सिंह चौहान द्वारा बेटी को 50 लाख के मुआवजे की मांग करने के साथ-साथ कानूनी तौर तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
महिला मोर्चा रैली में अध्यक्ष सुनीता देवी ,सुशीला ,भगवती, शांति देवी ,मोहनी देवी, रेणुका, अनीता, उमा, अंजली, आशना, दीपा उपाध्याय, लीला देवी, विजय ध्यानी, राकेश उपाध्याय, पंकज व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Follow us on👇