रा०इ०का० देवायल में संपन्न हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव।

 

 


All India tv news। सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज देवायल में आज 01 अक्टूबर 2024 को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
https://youtu.be/N_vzkM9QZQc?si=44OzbuKv0fA-qlDK

कार्यक्रम का उद्घाटन व आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा विधार्थियों को विज्ञान के महत्व, नवाचार व वैज्ञानिक सोच विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीआईसी झड़गांव के शिक्षक प्रकाश नेगी द्वारा किया गया। इस विज्ञान महोत्सव में लगभग 25 विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

https://youtu.be/dCYAncH9c6w?si=oH-YuYQQ21VenMvL

नाट्य प्रतियोगिता में रा०इ०का० कफल्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रा०इ०का० मानीला द्वितीय तथा रा०इ०का० देवायल तृतीय स्थान पर रहे। 

विज्ञान प्रदर्शनी में दीपान्शु, वैभवदीप, प्राची, खुशी रावत व रोशन प्रथम स्थान पर रहे। जबकि रोहित, आकाश, दिया बिष्ट व सागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को परितोषक, मैडल व सर्टिफिकेट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।



Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।