All India tv news। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेले गए सभी पाँच मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी जीत की शुरुआत मलेशिया पर 4-0 की शानदार जीत हासिल कर की।उसके बाद दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया। फिर थाईलैंड पर 13-0 के साथ जीत के बाद चीन को 3-0 से हराया और अंतिम चरण में जापान को 3-0 से हराकर श्रृंखला की जीत अपने नाम दर्ज की। उनकी इस सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। पूरे भारतवर्ष को उनपर गर्व है।
ऑल इंडिया टीवी न्यूज भारतीय महिला हाॅकी टीम को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।
Follow us on👇