expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

जंगल से महिला को उठा ले गया तेंदुआ, हुई मौत।

  


All India tv news। उत्तराखंड स्थित नैनीताल के नौकुचियाताल में जंगल गई एक महिला को तेंदुआ उठा ले गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारीयों ने वहां पहुँच कर महिला की तलाश की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार नौकुचियाताल के अंतर्गत क्षेत्र सिलौटी की दो महिलाएं सोमवार शाम को पशुओं के लिए घास लेने जंगल गई तभी उनमें से एक महिला, लीला देवी (50) पत्नी स्व० नरोत्तम आर्य को तेंदुआ उठाकर ले गया। जबकि दूसरी महिला  वहां से जान बचाकर भागी और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी अन्य वन कर्मियों के साथ घटना-स्थल  पर पहुँचे और महिला की खोज की। खोज के दौरान जंगल में दराती, खून के निशान और बाल मिले हैं लेकिन महिला का शव नहीं मिला। 

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी चनौती, सिलौटी और नौकुचियाताल में तीन- तीन बाघ एक साथ देखे गए हैं। लेकिन सरकार द्वारा इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.