expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

सल्ट में अराजक तत्वों का तांडव: इंडेन गैस एजेंसी में जमकर तोड़फोड़, मैनेजर की कार के शीशे तोड़े, दहशत में परिवार।



All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सल्ट ब्लॉक के मौलेखाल-मानिला स्थित इंडेन गैस एजेंसी में देर रात अज्ञात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पाद मचाया। उपद्रवियों ने न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया, बल्कि एजेंसी के मैनेजर की कार में भी तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मामला सल्ट के मानिला स्थित सल्ट इंडेन गैस एजेंसी का है, जहाँ बीते मंगलवार की आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। अराजक तत्वों ने एजेंसी की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए वहां लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी मैनेजर प्रकाश शर्मा की कार को भी निशाना बनाया। कार के सभी शीशे चकनाचूर कर दिए गए हैं। मैनेजर ने बताया कि इस हमले से सरकारी संपत्ति के साथ-साथ उनका व्यक्तिगत भी काफी नुकसान हुआ है।

मैनेजर के अनुसार :-

गैस एजेंसी के मैनेजर प्रकाश शर्मा इस घटना से बेहद डरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और महज 10 माह की मासूम बच्ची के साथ वहीं परिसर में रहते हैं। आधी रात को हुई इस तोड़फोड़ की घटना ने पूरे परिवार को खौफ में डाल दिया है। सुरक्षा को लेकर अब मैनेजर और उनका परिवार काफी चिंतित ह

पुलिस कार्रवाई :-

मैनेजर प्रकाश शर्मा ने घटना की लिखित तहरीर सल्ट पुलिस को दे दी है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि आखिर अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए कि उन्होंने सीसीटीवी तोड़ने के साथ-साथ खुलेआम तोड़फोड़ की। अब देखना होगा कि पुलिस इन अराजक तत्वों को कब तक सलाखों के पीछे भेजती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.