उधम सिंह नगर में बर्ड फ्लू अलर्ट: 1700 से अधिक मुर्गियां दफन।

 


All India tv news।  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। सितारगंज तहसील क्षेत्र के शक्तिगढ़ में एक मुर्गी फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने 1700 से अधिक मुर्गियों को दफनाया है।

मुख्य बातें :-

बर्ड फ्लू की पुष्टि : सितारगंज के शक्तिगढ़ में एक मुर्गी फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

मुर्गियों को दफनाया गया : प्रशासन ने 1700 से अधिक मुर्गियों को दफनाया है।

स्क्रीनिंग अभियान : जिलाधिकारी ने आसपास के मुर्गी पालकों की नियमित बर्ड फ्लू स्क्रीनिंग ड्राइव के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा उपाय : मुर्गी फॉर्म को सेनेटाइज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.