All India tv news।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद, काशीपुर में पूर्व प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली।
काशीपुर, उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। काशीपुर शहर के ढकिया गांव के पूर्व प्रधान श्याम सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना 21 अगस्त की सुबह हुई, जब श्याम सिंह अपनी बेटी की दवाई लेने डॉक्टर के पास गए थे।
गोली लगने से श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब उधम सिंह नगर जिले में एक के बाद एक वारदातें हो रही हैं।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।