All India tv news। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने पहला हवाई ड्रॉप टेस्ट (IADT-01) सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें पैराशूट की मदद से अंतरिक्ष यान की गति कम करने की तकनीक का परीक्षण किया गया। यह टेस्ट भारतीय वायु सेना, डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और तट रक्षक बल के सहयोग से किया गया था।
प्रमुख बातें :-
सफल परीक्षण : इसरो ने गगनयान मिशन के लिए पैराशूट आधारित मंदन प्रणाली का पहला एकीकृत एयर ड्रॉप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
मिशन का उद्देश्य : गगनयान प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत की यह क्षमता प्रदर्शित करना है कि वह मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस ला सकता है।
आगे की योजना : दिसंबर में पहला मानवरहित गगनयान मिशन (G1) लॉन्च होगा, जिसमें अर्ध-मानव रोबोट 'व्योममित्रा' अंतरिक्ष की यात्रा करेगा।
सहयोग : इस टेस्ट में भारतीय वायु सेना, डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और तट रक्षक बल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।