सल्ट, ताड़ीखेत, द्वाराहाट में राजकीय शिक्षक संघ का प्रदर्शन: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने की मांग।

 

 


All India tv news। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सल्ट, ताड़ीखेत, द्वाराहाट आदि ब्लॉकों में राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर खण्ड कार्यालयों में प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाचार्य के पद पर सीधी भर्ती से उनके हितों पर कुठाराघात होगा। उनका मानना है कि पदोन्नति के माध्यम से ही प्रधानाचार्य के पद पर पहुंचना चाहिए।






प्रमुख मांगें :-

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त करना : शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है।

शत-प्रतिशत पदोन्नति : शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाचार्य के सभी पदों पर पदोन्नति के माध्यम से नियुक्ति होनी चाहिए।

स्थानांतरण की मांग : शिक्षक संघ ने स्थानांतरण संबंधी मांगें भी उठाई हैं।

आंदोलन की रणनीति :-

शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। इसमें विकासखंड मुख्यालयों पर धरना, जनपद मुख्यालयों पर धरना और घेराव, मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन और एक सितंबर से शिक्षा निदेशालय देहरादून में जनपदवार धरना शामिल है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.