All India tv news। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है, जिससे कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
इन जिलों में होगी भारी बारिश :-
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ा खतरा :-
बारिश के चलते पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। कई ग्रामीण इलाकों में सड़कें अवरुद्ध होने और संचार बाधित होने की आशंका है।
सतर्कता के निर्देश :-
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट :-
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य के पर्वतीय जनपदों में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं होने की संभावना रहती है। इसलिए लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।