All India tv news। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चंपा जिले में 1 नवंबर से सभी पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, आम जनता को 10 नवंबर तक हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा, और इस तारीख के बाद बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मियों पर पहले होगी कार्रवाई :-
जांजगीर-चंपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर पहले हेलमेट नहीं पहनने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आम जनता पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
जागरूकता अभियान चलाया जाएगा :-
पुलिस विभाग 10 नवंबर तक जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में यातायात नियमों से संबंधित विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
क्या है नियम :-
नियम के अनुसार, 1 नवंबर से सभी पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। आम जनता को 10 नवंबर तक छूट दी गई है, लेकिन इसके बाद बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

