उत्तराखंड की तनुजा बोरा ने रचा इतिहास, दूरदर्शन के आर्टिस्ट पैनल में चयनित।

 


All India tv news। उत्तराखंड की प्रतिभा का एक और शानदार उदाहरण पेश करते हुए, नैनीताल जिले की युवा कथक नर्तकी तनुजा बोरा का चयन दूरदर्शन के प्रतिष्ठित बी-ग्रेड आर्टिस्ट पैनल में हुआ है। तनुजा की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

कथक नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन :-

तनुजा ने अपनी अद्वितीय नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। वह वर्तमान में महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से परफॉर्मिंग आर्ट्स में पीएचडी कर रही हैं।

गुरुजनों का मार्गदर्शन :-

तनुजा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। वह दिल्ली स्थित गौरी दिवाकर संस्कृत फाउंडेशन में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर के निर्देशन में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

प्रदेश का मान बढ़ाया :-

तनुजा की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। वह उत्तराखंड की एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में उभर कर सामने आई हैं। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।


Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.