All India tv news। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के कंदाड़ गांव ने विवाह समारोहों में महिलाओं के आभूषणों को लेकर एक अनोखा और सशक्त फैसला लिया है। अब महिलाएं शादी या सार्वजनिक आयोजनों में केवल तीन सोने के गहने ही पहन सकेंगी। इसके अलावा अन्य कोई भारी या अतिरिक्त गहने पहनना प्रतिबंधित होगा।
क्या है नियम?
नियम के अनुसार, महिलाएं केवल तीन सोने के गहने पहन सकती हैं:
- नाक की फूली/लौंग
- कान के कुंडल/झुमके
- मंगलसूत्र
क्यों लिया गया यह फैसला?
ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सोने की बढ़ती कीमतों, दिखावे की प्रवृत्ति और आर्थिक असमानता को रोकना है। उनका मानना है कि यह फैसला समाज में एक सकारात्मक संदेश देगा और आगे आने वाली पीढ़ियों को सादगी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
नियम तोड़ने पर जुर्माना :-
यदि कोई महिला इस नियम का पालन नहीं करती है, तो उस पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय समाज में समानता और सादगी को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।
सकारात्मक संदेश :-
ग्रामीण तिलक सिंह रावत और टीकम सिंह रावत ने बताया कि गांव के सभी परिवारों ने इस निर्णय को सर्वसम्मति से स्वीकार किया है। उनका कहना है कि यह फैसला समाज में एक सकारात्मक संदेश देगा और आगे आने वाली पीढ़ियों को सादगी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
Follow us on👇

